100 योगासन तीन मिनट में !

दुबई की रहने वाली  भारतीय मूल की एक लड़की ने कमाल कर दिया। उसने एक छोटे से बॉक्स में तीन मिनट के भीतर 100 योग आसन करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ग्यारह साल की इस लड़की का नाम स्मृति कालिया है। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसने इसके पहले भी कीर्तिमान स्थापित किया था। उसने बुर्ज खलिफा के डेक में तीन मिनट अठारह सेकेंड में 40 कठिन योगाभ्यास कर दिखाया था। दुबई के अखबारों ने उसके हैरतंगेज कारनामों को प्रमुखता से स्थान दिया है। अखबारों के मुताबिक, स्मृति कालिया का कहना है कि शारीरिक शक्ति की बदौलत नहीं, बल्कि संकल्प-शक्ति की बदौलत वह असंभव को संभव बना पाती है।

https://news24online.com/news/Sports/dubai-based-indian-girl-breaks-yoga-world-record-2ce90161/

: News & Archives